रांची के अरगोड़ा में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया

झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर गोलियों की आवाज से शहर की सन्नाटे टूट गई। शुक्रवार को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग हुई। अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।

घायल युवक का नाम रंजीत है और वह एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है। रंजीत के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

घायल रंजीत को इलाज के लिए रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि गोली रंजीत के पैर के आर-पार हो गई है। रंजीत लातेहार के चंदवा का रहने वाला है और वह कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। रंजीत पिछले 2 वर्षों से रांची के प्रभा एनक्लेव अपार्टमेंट के दूसरे तल में किराए के फ्लैट में रह रहा है। शुक्रवार को दिन के लगभग 10:45 बजे अज्ञात अपराधियों ने पुनदाग मुख्य मार्ग पर रंजीत को गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ था। पुलिस अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।